फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में पशुओं में बढ़ रही बांझपन की दिक्कत, 25 से 30 प्रतिशत पशुधन हो रहा खराब

नानाजी देखमुख पशु चिकित्सा यूनिवर्सिटी के पशु क्लीनिक संचालक डॉ. आरके बगरवाल ने कहा कि पशुओं में बांझपन की समस्या बढ़ रही है। पशु चारे में खनिज लवण की कमी के कारण यह समस्या कुछ बढ़ रही है। करीब 12 से 13 प्रतिशत पशुओं में यह समस्या है। पशु के ब्याने के तीसरे महीने में उसे गर्भ धारण करा देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करते तो पशु पालकों को आर्थिक तौर पर घाटा होता है। बांझपन के कारण हर साल 25 से 30 प्रतिशत पशु धन खराब हो रहा है। लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय सोसायटी फॉर वेटेरिनरी साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी (एसवीएसबीटी) के 12वें वार्षिक अधिवेशन एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें