शहर के अर्बन एस्टेट में नगर निगम ने बरसाती पानी निकासी के लिए गड्ढा खोदकर काम अधूरा छोड़ दिया है। जिसे लेकर कालोनी के लोगों व अधिकारियों के बीच विवाद बना हुआ है। पार्षद संजय डालमिया व पूर्व एसडीओ के घर के बाहर खोदे गए गड्ढे में छोटे बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ हैं। कालोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि खुदाई करते समय उनकी सीवरेज व पेयजल लाइन तक तोड़ दी गई। साथ ही बरसाती पाइप डालने से पहले रोड़ी तक नहीं डाली जा रही हैं। कालोनी के लोग अड़े हुए है कि निगम टीम तोड़ी गई उनकी लाइन को खुद के खर्च पर जुड़वाएं।