फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में राव तुलाराम चौक को लेकर यादव समाज दो गुटों में बंटा

Naveen Updated Fri, 12 Jun 2026 01:50 PM IST

दिल्ली रोड से शहर की एंट्री पर बनाए जा रहे राव तुलाराम चौक व उसके साथ बनाए जा रहे महाराज अरूट द्वार को लेकर यादव समाज में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। एक ओर जहां शहीद राव तुलाराम संघर्ष समिति ने राव तुलाराम चौक पर बनाए जा रहे महाराज अरूट द्वार का विरोध जताया है, वहीं दूसरी ओर चौक के लिए जमीन दान देने वाले पक्ष ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा। पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव ने कहा कि राव तुलाराम चौक के साथ अरूट द्वार का निर्माण भगवान श्रीराम के वंशजों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यदि इसका विरोध किया जाता है तो इससे पंजाबी समाज भी नाराज हो सकता है। उनका कहना था कि यदि किसी को आपत्ति थी तो निर्माण कार्य शुरू होने से पहले इस विषय को उठाया जाना चाहिए था, अब काम शुरू होने के बाद विरोध करना उचित नहीं है। वहीं गोकुल धाम सोसायटी के चेयरमैन विष्णु उगालन ने बताया कि विवाद को देखते हुए उस संस्था ने चौक के लिए दान की गई जमीन फिलहाल वापस लेने का फैसला किया है, हमने यादव सभा हांसी के लिए यह भूमि उपलब्ध करवाई थी। संस्था का कहना है कि जब तक यादव समाज के दोनों गुटों के बीच समझौता नहीं हो जाता, तब तक जमीन नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती है तो संस्था भविष्य में यह जमीन किसी अन्य समाज को दान करने पर भी विचार कर सकती है। राव तुलाराम चौक और अरूट द्वार को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब सामाजिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होता है या नहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें