फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार इवेन्ट एसोसिएशन ने अग्रसेन भवन ट्रस्ट के खिलाफ जताया विरोध

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 01:59 PM IST

हिसार इवेन्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने अग्रसेन भवन में टैंट,लाइटिंग, डेकोरेशन का काम एक ही व्यक्ति को सौंपने का विरोध किया है। अनूप बिंदल, सतीश गोयल, शिवा कैटर्स से रमेश, श्याम कैटर्स से रमेश कुमार, सुमित,मोहित, अनुराग, हरीश ने कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से लिए गए फैसले से 500 परिवारों का रोजगार खत्म हो जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक सावित्री जिंदल से मिला। मीडिया से बातचीत में हिसार इवेन्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि अग्रसेन भवन ट्रस्ट के लिए यह जमीन पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल ने रियायती दरों पर दी थी। अग्रवाल समाज सहित समाज के गरीब लोगों की मदद के लिए यह जमीन प्रदान की गई थी। अग्रसेन भवन शहर के बीचों बीच होने के चलते अधिकतर लोग यहां अपने शादी -विवाह, भजन- कीर्तन, मीटिंग,धार्मिक आयोजन करते हैं। अभी तक यह व्यवस्था रही थी कि कोई भी व्यक्ति ट्रस्ट में तय रकम जमा करा कर इसकी बुकिंग करा सकता था। इसके बाद वह लाइट, सांउड, डेकोरेशन,टैंट आदि अपनी मर्जी से लगवाता था। अब ट्रस्ट ने तय कर दिया कि यहां पर टैंट,लाइट, डेकोरेशन, टैंट के लिए एक ही व्यक्ति रहेगा। यह पूरी तरह से गलत है। अगर एक व्यक्ति को यह काम सौंपा गया तो वह अपनी मर्जी से अनाप-शनाप रेट वसूलेगा। ट्रस्ट इस तरह का कानून किस आधार पर बना सकती है। इस बारे में एसोसिएशन के सदस्य पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधायक सावित्री जिंदल को अवगत करा चुके हैं। प्रतिनिधि मंडल हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग गर्ग, प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी को भी इससे अवगत कराएगा। सीएम से मिल कर रोजी रोटी बचाने की गुहार लगाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें