फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार- सिरसा एनए 9 पर कार- ऑटो की टक्कर में 13 लोग घायल

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Apr 2025 04:07 PM IST

ऑटो और कार की आमने सामने की टक्कर में 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया है। फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीएमओ डॉ. सपना भी मौके पर पहुंची। घायलों को संभालने के लिए दूसरे वार्ड के कर्मचारियों की डयूटी भी नागरिक अस्पताल में भी लगाई है। जानकारी के अनुसार हिसार- सिरसा नेशनल हाइवे पर ढंढूर पुल के पास सोमवार की सुबह यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर के चार लोग कार में सवार होकर हिसार आ रहे थे। जिसमें दो बहनें माया व सुमित्रा भी कार में सवार थी। इन दोनों महिलाओं को चोट आई हैं। ऑटो में सवार लोग जींद के खनौरी बार्डर के पास के रहने वाले थे। ऑटो में सवार 11 लोग सरोज, आशा, गुरप्रीत, राकेश, अनमोल, महफिल, सिमरन, राजकुमार, कैलो,अमन तथा अमन कुमार घायल हुए हैं। फिलहाल घायलों की हालत में खतरे से बाहर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें