हिसार के गुरुकुल आर्यनगर का 60वां वार्षिक महोत्सव पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ हुआ, जिसके बाद गुरुकुल आर्यनगर के कुलपति आचार्य रामस्वरूप शास्त्री ने ध्वजारोहण कर प्रातःकालीन सत्र की शुरुआत की। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधान व पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती सहित कई गणमान्य अतिथियों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सिंचाई विभाग के एसई बिमल कुमार बिश्नोई और पीडब्ल्यूडी के एसई अजीत सिंह भी यजमान के रूप में उपस्थित रहे।