हिसार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में आज 25 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 2230 मतदाता आज शाम 5 बजे तक ईवीएम के जरिए मतदान करेंगे। दोपहर 12 बजे तक 42 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मौके पर ही मतगणना होगी और ईवीएम से चुनाव होने के कारण रिजल्ट शाम 6 बजे तक घोषित होने की संभावना है। मतदान प्रक्रिया और नियम बार चुनाव अधिकारी सुनील तिवारी ने बताया कि मतदान के लिए अधिवक्ताओं को अपना अधिवक्ता पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना मतदान का अधिकार नहीं दिया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।