फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी : 57वें दिन चानौत जल आंदोलन को कांग्रेस विधायक दल का समर्थन

नवीन शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। गांव चानौत में पेयजल की मांग को लेकर पिछले 57 दिनों से जारी धरने को शनिवार को कांग्रेस विधायक दल का समर्थन मिला। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल समेत सात कांग्रेस विधायक धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की। धरना स्थल पर पहुंचे नेताओं में पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़, गुहला-चीका विधायक हंसराज, उकलाना विधायक नरेश सेलवाल, महम विधायक बलराम दांगी और बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल उर्फ भालू शामिल रहे। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि गांव चानौत को जल्द टी से पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इसके लिए कानून में बदलाव की आवश्यकता पड़ती है तो विशेष सत्र बुलाया जाए और कांग्रेस के सभी 32 विधायक इसके समर्थन के लिए तैयार हैं। पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूलभूत अधिकार है और सरकार को इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि यदि ग्रामीणों को अपनी बुनियादी जरूरत के लिए दो महीने तक धरने पर बैठना पड़े तो यह सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सरकार को तुरंत गांव की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए। पानी की कमी का सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी उचित नहीं है। बरोदा विधायक इंदुराज नरवाल उर्फ भालू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों के साथ खड़ी रही है। यदि सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की बात सुनना लोकतंत्र की भावना के अनुरूप है। प्रदेश के कई हिस्सों में पेयजल संकट बना हुआ है और सरकार को स्थायी जल प्रबंधन की दिशा में प्रभावी कदम उठाने चाहिए। जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। सरकार को बिना विलंब ग्रामीणों की मांग पूरी करनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें