फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट अगले आदेशों तक स्थगित

हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं को अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। हिसार एयरपोर्ट से शुक्रवार को अयोध्या के लिए फ्लाइट की उड़ान थी। यात्रियों को शुक्रवार की सुबह मैसेज भेजा गया कि हवाई सेवाएं अगले आदेशों तक स्थगित की गई हैं। हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को संवेदनशील स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। पाकिस्तान हिसार एयरपोर्ट पर हमले की साजिश रच सकता है। ऐसे में संभावित खतरे को देखते हुए हिसार एयरपोर्ट को पूरी तरह से सुरक्षित करने का फैसला लिया गया है। हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को ही हवाई सेवाएं शुरु की गई थी। जिसमें हर सप्ताह दो दिन उड़ान हैं। शुक्रवार व रविवार को दिल्ली से हिसार, हिसार से अयोध्या, अयोध्या से हिसार, हिसार से दिल्ली के लिए उड़ान होती है। हिसार के एयरपोर्ट को इसलिए भी अधिक संवेदनशील माना जा रहा है कि 14 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट पर बनने वाले टर्मिनल का शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिसार से अयोध्या के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ भी किया था। सेना ने किया था अभ्यास हिसार एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं की नियमित उड़ान शुरू होने से पहले मार्च महीने में भारतीय वायु सेना ने यहां अभ्यास किया था। जिसमें लड़ाकू जहाजों ने तीन दिन तक अभ्यास किया था।आपात स्थिति में भारतीय सेना एयरपोर्ट का उपयोग कर सकती है। हिसार कैंट के नजदीक होने के चलते इसका उपयोग काफी कारगर साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें