फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में समाधान शिविर में पहले दिन अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:56 AM IST

हिसार लघु सचिवालय में 101 दिन बाद फिर से शुरु हुए समाधान शिविर में पहले दिन अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे। अधिकारी सुबह 9 बजे ही लघु सचिवालय स्थित सभागार में पहुंच गए थे। एडीसी जयश्री श्रद्धा की अगुवाई में सुनवाई शुरु हुई। पहले दिन अधिकारी भी देर तक आते रहे। दस बजे बाद तक अधिकारी पहुंचते रहे। पहले एक घंटे में केवल 4 लोग ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।जिसमें दो लोग परिवार पहचान पत्र से जुड़ी शिकायत लेकर आए। डीसी अनीश यादव के निर्देश पर प्रत्येक कार्यदिवस 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। बुधवार को शिविर के पहले दिन काफी कम संख्या में लोग पहुंचे। दरअसल लोगों को इस शिविर में बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी थी। इस कारण संख्या कम रही। एडीसी जयश्री श्रद्धा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में उपस्थित रहना अनिवार्य है। लोगाें की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। जिला प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आम लोगों की समस्या की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। दूसरी ओर नगर निगम में भी समाधान शिविर लगाया गया। जिसमें निगम संबंधी शिकायतों को सुना गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें