फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: धरनास्थल पर मनाया गया अग्निशमन दिवस, डॉ. बीआर आंबेडकर को किया नमन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Apr 2026 01:46 PM IST

अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को धरना स्थल पर डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती मनाई। हड़ताल पर बैठे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने 14 अप्रैल अग्निशमन दिवस भी मनाया। दमकल कर्मचारियों ने पड़ाव चुंगी स्थित फायर स्टेशन धरना देते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी 8 अप्रैल से हड़ताल पर हैं। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान राजेश मेहला ने कहा कि हमने धरना स्थल पर सबसे पहले डॉ. बीआर आंबेडकर को नमन करते हुए उनकी जयंती मनाई। धरना स्थल पर अग्निशमन दिवस मनाया है। अपने शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दी। 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर भीषण विस्फोट में 66 दमकलकर्मी शहीद हो गए थे। उनकी याद में हर साल 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। जिसमें देश भर मं फायर ब्रिगेड कर्मचारी शहीद साथियों को श्रद्धांजलि देते हैं । राजेश मेहला मेहला ने कहा कि फरीदाबाद की कालका स्टील फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते समय फायर कर्मचारी रणवीर सिंह व भवी चंद शर्मा झुलस गए थे, बाद में उनकी मौत हो गई। सरकार उनको शहीद का दर्जा दे और उनके आश्रितों को मुआवजा व सरकारी नौकरी प्रदान करे। इन मांगों के पूरा होने तक धरने पर रहेंगे। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य उप प्रधान जसवीर श्योकंद ने कहा कि पे-रोल के कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर की पोस्टों पर मर्ज किया जाए, कौशल के कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लिया जाए, नियमित कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी का लाभ दिया जाए व पुरानी पेंशन बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान अशोक सैनी ने कहा कि मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें