फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप भानखड़ पर एफआईआर दर्ज, जान से मारने की धमकी और रोड जाम का आरोप

भीम आर्मी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप भानखड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर जान से मारने की धमकी देने, हिंसा भड़काने, रास्ता अवरुद्ध करने और रोड जाम कर बाधा उत्पन्न करने के आरोप लगे हैं। यह केस मृतक यश टांक के चाचा प्रदीप सिंह, जो एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं, की शिकायत पर दर्ज किया गया है। क्या है पूरा मामला? हिसार के कैमरी रोड स्थित लक्ष्मी विहार कॉलोनी के सैनिक अक्षय बल्हारा का उसकी पत्नी रेणुबाला के साथ दहेज और मारपीट का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अक्षय छुट्टी पर घर आया हुआ था। 14 जनवरी को उसका अपने साले लक्ष्यदीप और अन्य लोगों से विवाद हो गया। रात को समझौते के लिए जब अक्षय रेलवे कॉलोनी स्थित क्वार्टर पर गया तो वहां लक्ष्यदीप, अजय धारीवाल, योगेश सहित अन्य ने डंडों और पाइपों से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान यश टांक और चंदन भी उसके साथ थे, जिन्हें बुरी तरह पीटा गया। हमले के 13 दिन बाद 27 जनवरी को यश की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें