फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी के विकास नगर में पूर्व फौजी ने किया सुसाइड, करोड़ों के लेन-देन का आरोप; मृतक के बेटे ने की सख्त कार्रवाई की मांग

शहर के विकास नगर में भगाना निवासी पूर्व फौजी 62 वर्षीय सुंदर सिंह ने आत्महत्या कर ली। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का शव घर के शौचालय में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि आरोपियों की प्रताड़ना का परिणाम है। परिजनों के अनुसार सुंदर सिंह कल शुक्रवार को अपने पैसे लेने के लिए एक व्यक्ति के घर गए थे। आरोप है कि जिनसे वह अपने पैसे मांग रहे थे, उसी के घर में उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे का कहना है कि चार से पांच करोड़ रुपये के लेन-देन का विवाद चल रहा था और उनके पिता की जिंदगी भर की कमाई फंसी हुई थी। पैसे वापस न मिलने की बात लिखी होने की सुसाइड नॉट में लिखी है। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक सुंदर सिंह भगाना के बेटे मनजीत पंघाल ने आरोप लगाया है कि होशियार, उनकी पत्नी कृष्णा, पुत्रवधू पूनम और ड्राइवर पवन ने उनके पिता के करोड़ों रुपये ले रखे थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता लंबे समय से अपनी रकम वापस मांग रहे थे, लेकिन उन्हें पैसे नहीं लौटाए गए। मनजीत पंघाल का आरोप है कि उक्त लोग उनके पिता को लगातार जान से मारने की धमकियां भी देते थे। उन्होंने कहा कि आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण उनके पिता ने यह कदम उठाया। परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि आरोपियों की प्रताड़ना का परिणाम है। मृतक के बेटे ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीटी थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों के आधार पर चार लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें