फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पेंशन काटे जाने को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, लघु सचिवालय के बाहर की नारेबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश भर में करीब 15 लाख लोगों की पेंशन काटे जाने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस पार्टी के पूर्व माटी कलां बोर्ड के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस नेता भूपेंद्र ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन बेवजह काट कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को दौड़ाया जा रहा है और उनके हक मारे जा रहे है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इन नीतियों का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि सरकार को फैमिली आई व ऑन लाइन सिस्टम को बंद करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें