फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: मुक्ता बनी तीज क्वीन, महिलाओं ने दक्षिण भारतीय परिधान में बिखेरा रंग

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन संस्था द्वारा शनिवार को मिड टाउन ग्रैंड में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम रात 8 बजे तक चला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सावित्री जिंदल उपस्थित रहीं। इस वर्ष कार्यक्रम को विशेष रूप से रेस्ट्रो थीम पर सजाया गया था। तीज क्वीन प्रतियोगिता को तीन चरणों डुएट डांस, रैंप वॉक और क्विज राउंड में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 13 महिलाओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन सभी चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी मुक्ता को तीज क्वीन का खिताब प्रदान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें