फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी जिम गोलीकांड: घायल शिखा जांगड़ा का हिसार में ऑपरेशन, कंधे से निकाली गई गोली

जिम संचालक कपिल की हत्या के दौरान घायल हुई शिखा जांगड़ा का हिसार के एक निजी अस्पताल में सफल ऑपरेशन किया गया। शिखा के कंधे में गोली लगी थी, जबकि उसके पैर में छर्रे भी लगे थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हांसी से हिसार रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर कंधे में फंसी गोली निकाल दी। परिजनों के अनुसार शिखा जांगड़ा ने करीब एक सप्ताह पहले ही जिम जॉइन किया था। वह वजन कम करने के उद्देश्य से जिम आने लगी थी। बताया गया कि वह पहले शाम के समय जिम जाती थी, लेकिन घटना वाले दिन पहली बार सुबह एक्सरसाइज और रनिंग के लिए जिम पहुंची थी। इसी दौरान वह गोलीबारी की चपेट में आ गई। घायल युवती के चाचा तेलूराम ने बताया कि परिवार इस घटना से सदमे में है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त और उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और गोलीबारी से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें