हिसार में परफेक्ट हेल्थ वीरांगना ग्रुप का तीसरे स्थापना दिवस पर शनिवार को बाल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नृत्य व गीत के माध्यम से एक्सरसाइज करके दिखाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनीता सिंगल मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स दिए और एक्सरसाइज का स्वस्थ रहने में क्या योगदान है इसके बारे में जानकारी धी। वहीं, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए वीरांगना ग्रुप की ओर से 6 प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें सांस संबंधी, जोड़ों के दर्द संबंधी एक्सरसाइज बताई गई। इस दौरान पंकज संधीर ने पंजाबी कविता तेनू भूलिये वी ते किंज सजना गीत सुनाया। कविता ने मोहे रंग दो लाल गाने पर शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। नीलम सुंडा ने कविता सुनाई। ग्रुप संचालिका सुनीला सिंह ने बताया कि यह पहला ऐसा सेंटर है जो तीन साल से बुजुर्गों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए काम कर रहा है। इस ग्रुप के सभी सदस्य 60 साल से ऊपर के हैं। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि के रूप में पंकज संधीर, शमीम शर्मा मौजूद रहीं। इस दौरान कीर्ति गोयल, सुनीता गुप्ता, सुनीता सैनी मौजूद रहीं।