पहलवान अंतिम पंघाल ने विवादित घटना के बाद अपना वीडियो जारी किया है। जिसमें पहलवान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपनी बहन को ओलंपिक विलेज में प्रवेश कराने के लिए अपनी मान्यता (अक्रीडिटेशन) का उपयोग किया था। अंतिम पंगाल ने बताया कि मुकाबला हारने के बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद वह परमिशन लेकर होटल चली गई थी।