फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में जनरेटर पाटर्स चोरी होने से गुस्साए दुकानदारों ने दिया अल्टीमेटम

हिसार रेलवे रोड़ के पास स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला मार्केट में हो रही लगातार जनरेटर पार्ट्स की चोरियों को लेकर दुकानदारों ने बुधवार को बैठक बुलाई। हिसार जनरेटर यूनियन के प्रधान करण सिंह जांगड़ा की अध्यक्षता में फैसला लिया कि अगर पुलिस ने जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की तो एसपी से मिलेंगे। फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ आगामी रणनीति का एलान करेंगे। प्रधान करण सिंह जांगड़ा ने कहा कि 4 जनवरी की अलसुबह दुकान के बाहर रखे 2 जनरेटर से कीमती सामान चुरा कर ले गए। इससे पहले तीन जनवरी को रेड स्क्वेयर मार्केट से सतीश ढींगरा के पांच जनरेटर की चॉक चोरी हुए। चोरी से करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विनोद कुमार ने बताया कि पटेल नगर के सामुदायिक केंद्र के पास से तीन जनवरी की रात को जनरेटर सामान कर निकाल कर ले गए। चोरी की एफआईआर भी करवाई गई है। चोरी से परेशान होकर यह मीटिंग की गई है। दो-तीन दिन के अंदर पुलिस चोरियों का खुलासा नहीं किया तो 2 दिन बाद हिसार के एसपी से मुलाकात की जाएगी। श्याम मधु इलेक्ट्रॉनिक के संचालक श्याम मधु ने बताया कि शहर के अलग-अलग मार्केट से जनरेटर का सामान चोरी करने वाले चोर एक ही है। अगर पुलिस जांच करे तो सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लग सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें