फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में 36 घंटे में 90 एमएम पानी बरसा, शहर की सड़कें बनी नदियां

सावन महीने में जुलाई के आखिरी दिन मानसून मानसून की जोरदार बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। करीब चार घंटे तक रूक रूक कर होती रही बारिश के बाद शहर में मुख्य सड़कों पर भी दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। पिछले 36 घंटे में हिसार जिले में 90 एमएम बारिश हुई है। वीरवार की सुबह करीब 52 एमएम बारिश हुई। बुधवार को 38 एमएम पानी बरसा था। उमस से परेशान लोगों के लिए दो दिन में राहत की बरसात हुई। प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। अगले दो से तीन दिन तक बारिश रहेगी। तेज बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है।मौसम सुहावना बना हुआ है।बारिश के बाद जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है। पानी में कई जगह लोगों की कार व दुपहिया वाहन बंद हो गए। जिसके बाद लोग अपने वाहनों को धक्का मार कर आगे सरकाते दिखे। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है। जिसके चलते मानसून टर्फ हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों से पहुंचने पर बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की देखने को मिलीं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों तक हरियाणा में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। 31 जुलाई को भी हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के साथ मध्यवर्ती जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। 1 से 3 अगस्त के दौरान हरियाणा के उत्तरी पूर्वी जिलों पर मानसून बारिश की गतिविधियों की संभावना है। शेष हरियाणा में हल्की बिखराव वाली बारिश बूंदा-बांदी खंड बारिश की गतिविधियां रहेंगी। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें