हिसार। सिवानी माइनर की साफ-सफाई के दौरान तलवंडी बादशाहपुर गांव के पास एक कंकाल मिला। कंकाल में सिर्फ इंसान की खोपड़ी मिली है। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लिया। पुलिस ने कंकाल को सोमवार रात को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
मंगलवार दोपहर बाद कंकाल का पोस्टमार्टम किया। पुलिस अब कंकाल के कुछ नमूने जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजेगी वहां से पता चल पाएगा कि कंकाल महिला का है या पुरुष का और कितने दिन पुराना है। फिलहाल आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जांच अधिकारी पंकज ने बताया कि नहर विभाग की तरफ से सिवानी माइनर की साफ-सफाई का काम करवाया जा रहा है। सोमवार शाम को बेलदार देवेंद्र माइनर की साफ-सफाई का काम कर रहा था। इस दौरान उसको को एक कंकाल दिखाई दिया। उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पता चलने पर मौके पर पहुंचे और माइनर से कंकाल को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए।