हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी तक सीएम के चेहरे को लेकर एलान नहीं किया है. पार्टी इस विधानसभा चुनाव में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के ही उतरेगी. यानी चुनाव से पहले पार्टी की तरफ से किसी को भी सीएम फेस घोषित नहीं किया जाएगा. हालांकि दीपक बाबरिया ने कहा था की हरियाणा का सीएम कोई भी हो सकता है चाहे वो विधायक भी न हो।