फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पानी की समस्या को लेकर लघु सचिवालय में महिलाओं का प्रदर्शन, बीते 3 माह से है पानी की समस्या

पिछले तीन माह से गांव ढाणी छतरियां में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। पानी की समस्या को लेकर गुरुवार को गांव की महिलाएं लघु सचिवालय पहुंचीं और अपनी प्रशासन से समाधान की मांग की। महिलाओं ने अधिकारियों पर काम न करने और केवल कोरे आश्वासन देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।महिलाओं ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे लघु सचिवालय परिसर में समस्या लेकर अधिकारियों के पास पहुंचीं। महिलाओं का कहना था कि पिछले कई महीनों से उनके गांव में पीने के पानी की भारी किल्लत है। ये महिलाएं वीरवार को समाधान शिविर में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी। ग्रामीण महिला संतोष देवी ने बताया गांव में करीब 60 घरों में पीने के पानी की समस्या है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। महिलाओं को कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें