गांव कन्हडी के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट चालक की आंख में लगने से संतुलन बिगड़ गया और ट्रक खेत में पलट गया, इससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। इस हादसे में ट्रक चालक को हजारों रुपए का नुकसान भी हुआ है। चालक सुनील ने बताया कि वह जाखल से प्लास्टिक का सामान लेकर भिवानी जा रहा था। जब कन्हडी के पास पंहुचा तो सामने से वाहन की लाइट लगने से हादसा हो गया। अन्य वाहन को बुलाया गया। जिसके बाद प्लास्टिक को उठाकर दूसरे वाहन के माध्यम से ले जाया गया। बता दे कि पिछले सप्ताह इसी तरह ट्रक पलट गया था।