फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में चोरी की पंजाब नंबर की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

टोहाना शहर पुलिस ने गश्त के दौरान बिना कागजात के संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो पंजाब के पटियाला जिले और एक मानसा जिले का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना तब हुई जब शहर पुलिस की टीम अग्रसेन चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी, रतिया रोड की तरफ से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। आरोपियों की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के गांव कलवाणु निवासी राजेश कुमार, नसीब खान और मानसा जिले के गांव गुर्ने निवासी रणबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। ई-चालानिंग मशीन पर मोटरसाइकिल का नंबर डालकर जांच की गई, तो यह मोटरसाइकिल लुधियाना निवासी रमनजीत कौर के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। लेकिन जब चेसिस नंबर की जांच की गई, तो वह पंजाब के पटियाला के गांव सर्बजीत कौर के नाम पर निकला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें