फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: शहर का पैदल भ्रमण कर एसपी ने किया निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 05:07 PM IST

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जवाहर चौक से शहर का पैदल भ्रमण करते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया और सुरक्षा व्यवस्था का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा नागरिकों की समस्याओं की वास्तविक स्थिति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर भ्रमण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना शहर फतेहाबाद का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाना, रसोईघर, पुलिस बैरकों सहित संपूर्ण थाना परिसर की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और सुधारात्मक निर्देश दिए। मालखाने की जांच करते हुए उन्होंने जब्त किए गए सामान की सुरक्षा और रिकॉर्ड की पारदर्शी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्यवर्धक और स्वच्छ भोजन मिलना अनिवार्य है। बैरकों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई, मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साथ ही, पुलिसकर्मियों के मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खेलकूद और मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें