फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गेहूं की खरीद को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 01:47 PM IST

मार्केट कमेटी द्वारा आगामी गेहूं खरीद सीजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं जिसकी जानकारी मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने दी। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से सरकारी गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी जिसको लेकर दो खरीद एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस और हेफेड द्वारा खरीद की जाएगी। टोहाना सहित अन्य चार खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां की गई हैं। सचिव ने कहा कि इस बार अनाज मंडी में गेहूं की फसल लेकर आने वाले किसानों को अपने ट्रैक्टर का रजिस्टर नंबर की फोटो ऑनलाइन दर्ज करवानी होगी। किसान द्वारा अनाज मंडी में अपनी फसल डालने के बाद उनकी बायोमेट्रिक लगानी होगी। सचिव ने कहा कि सभी आढ़तियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि गेहूं खरीद के बाद तुलाई का कार्य डिजिटल कांटे से किया जाए और बारिश के दिनों में तीरपाल की व्यवस्था करें यदि कोई आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार के निर्देशानुसार गेहूं खरीद को सुचारू व्यवस्था से चलाने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें