फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर और हरनाम सिंह कॉलोनी में बनने वाले डिस्पोजल टैंक का विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह पार्षद ज्ञान सिंह के नेतृत्व में 200 से ज्यादा लोग डीसी से मिलने पहुंचे। यहां इन लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी डॉ. विवेक भारती से मुलाकात कर अपनी बात रखी और समाधान की मांग की। डीसी ने कहा कि आश्वासन देते हुए कहा कि समय दें, समाधान होगा। स्वामी नगर निवासियों ने कहा कि समाधान न हुआ तो खुद खोदाई का काम शुरू करवाएंगे। मामले में नगर परिषद प्रशासन ने तहसीलदार को पत्र लिखकर निशानदेही करवाकर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। नगर परिषद प्रशासन कम्युनिटी सेंटर और उसके आसपास की जगह की निशानदेही करवाएगा। वहीं मामले को लेकर ईसाई समाज के लोगों ने डिस्पोजल टैंक की जगह पर अपने बुजुर्गों की कब्रें होने की बात कहकर विरोध जता रखा है और शुक्रवार को काम रूकवा दिया था और मामले में शिकायत थाने में दी थी। सोमवार को प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया था लेकिन दो पक्ष अड़े हुए है। ईसाई समाज के लोगों का कहना है कि उनके बुजुर्गो की यहां पर कब्र है और खोदाई के दौरान खोपड़ी भी निकल चुकी है। - जगह लेकर रहेंगे, नहीं तो खुद करेंगे निर्माण लघुसचिवालय पहुंचे पार्षद ज्ञान सिंह ने कहा कि कहा कि प्रशासन या तो टैंक का निर्माण करवा दें, नहीं तो जनता खुद अपने स्तर पर डिस्पोजल टैंक बनवाएगी। कॉलोनी में पानी निकासी का प्रबंध नहीं है। सीवरेज प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है लेकिन डिस्पोजल टैंक न होने से परेशानी बढ़ रही है। 15 हजार की आबादी परेशान है। -