क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य शुरू होने जा रहा है। एसडीएम आकाश शर्मा ने बताया कि इसकी कटऑफ डेट 1 जुलाई 2025 मानी जाएगी। यानी 1 जुलाई तक जो भी वोटर हैं, उनका नाम इस प्रक्रिया में शामिल होगा। ट्रेनिंग फेज पूरा, 233 बीएलओ तैयार एसडीएम ने कहा कि काम को 3 फेज में बांटा गया है। पहला फेज ट्रेनिंग का था जो 15 जून से पहले पूरा कर लिया गया। क्षेत्र में कुल 33 पोलिंग बूथ हैं और 233 बीएलओ तैनात हैं। सभी 233 बीएलओ की ट्रेनिंग हो चुकी है। इसके अलावा राजनीतिक दलों की तरफ से नियुक्त 2-2 बीएलए की भी दो राउंड ट्रेनिंग कराई जा चुकी है। आने वाले बीएलए की ट्रेनिंग भी पूरी कराई जाएगी।