सर्व श्री चंडी माता मंदिर अशोक नगर में चल रहे श्री शतचण्डी हवनात्मक महायज्ञ और रूद्र याग में मानावाली अखाड़ा से स्वामी राजेश गिरी, शिव मंदिर नारायण गुफा बनगांव से राजेश गिरी, महंत स्वामी राहुल गिरी पहुंचे, फगवाड़ा से आदित्य रुद्रादि, पिंडी रानी दरबार लुधियाना से गुरप्रीत, मंदिर गद्दीनशीन माता सत्यम देवा ने उनका विधिवत स्वागत किया। कार्यक्रम सर्व श्री चंडी माता सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन इंद्र गावड़ी, नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, बिंटू टुटेजा, भाजपा नेता महेश व हुडा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार विशेष तौर पर मौजूद रहे। यज्ञशाला में आचार्य भीष्म भारद्वाज व पंडित भोला दत्त शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आहुतियां दी गईं तथा जन-कल्याण व विश्व शांति की कामना की गई। 9 दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन शनिवार 29 नवंबर को पूर्णाहूति व कन्यादान के साथ किया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान संजय आहूजा, प्रमुख सेवादार संजय शर्मा ने बताया कि समारोह का मुख्य समापन शनिवार 29 नवंबर को होगा, जिसमें सुबह 11:15 बजे पूर्णाहुति एवं कन्यादान संस्कार और दोपहर 12:15 बजे अटूट लंगर का आयोजन रहेगा। इसके बाद 30 नवंबर को मूर्ति विसर्जन के साथ कार्यक्रम का अंतिम चरण पूरा किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।