फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: टोहाना एसडीएम ने किया जाखल के सरकारी अस्पताल व सरकारी स्कूल का निरीक्षण, एक अध्यापक मिला गैर हाजिर

शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 02:43 PM IST

जाखल में टोहाना एसडीएम आकाश शर्मा ने मंगलवार को सरकारी विद्यालय तथा नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता का आंकलन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उपमंडल अधिकारी ने बताया की सबसे पहले जाखल के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। यहां पर सफाई व्यवस्था के साथ-साथ मरीजों का भी हाल चाल जाना। सरकारी अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त पाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें