फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में सफाई व दमकल कर्मियों का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

चंडीगढ़ रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में सफाई व दमकल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मनोज आदिवासी ने कहा कि सरकार की मनमानी से कर्मचारियों में रोष है। नगर परिषद कर्मचारी 1 मई से और फायर ब्रिगेड कर्मी एक महीने से अधिक समय से हड़ताल पर हैं, लेकिन जायज मांगें नहीं मानी जा रहीं। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद दो फायर कर्मियों को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया है। नगरपालिका के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग है। मनोज ने बताया कि दिसंबर 2025 में हाईकोर्ट ने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आदेश दिया, पर सरकार नहीं मान रही। आदिवासी ने कहा कि सरकार का कोई नुमाइंदा कर्मचारियों से नहीं मिला। थाली-ताली बजाकर सरकार की कुंभकर्णी नींद जगाई जा रही है। फतेहाबाद जिले की जाखल, रतिया, भूना समेत सभी नगरपालिकाओं में हड़ताल को समर्थन मिल रहा है। भगवान वाल्मीकि महापंचायत, किसान मोर्चा व शहरवासी साथ हैं। चेतावनी दी कि मांगें न मानी तो उग्र प्रदर्शन होगा और शहर का कचरा नेताओं के घर पहुंचेगा। हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं होते, समान काम-समान वेतन और सफाई कर्मियों को सैनिक का दर्जा नहीं मिलता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें