फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी सेंटर संचालकों को पुलिस ने नोटिस देकर दी हिदायत

पुलिस की टीमों ने टोहाना के कॉमन सर्विस सेंटर और मेडिकल की जांच की और नोटिस जारी किए। चंडीगढ़ रोड चौकी इंचाज सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम ने सीएससी सेंटर संचालकों को हिदायत दी कि दुकान में एचडी कैमरे लगाए जाए। जिनकी रिकार्डिंग कम से कम 6 महीने की स्टोर की जाए। इसके अलावा दुकान में किसी भी काम के लिए आने वाले व्यक्ति की आईडी प्रूफ चेक करने के बाद ही उसका कार्य करे ताकि गलत व्यक्ति कार्य न करवा पाए। निर्देश दिए गए समयनुसार ही सेंटर को खोले और उसको बंद करे। चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए है कि किसी भी तरह की प्रतिबंधित नशे की गोलियों को न बेचे नहीं तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें