फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सीएम रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को दिखाएंगे हरी झंडी, एक साथ दौड़ेंगे सात हजार लोग

शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 03:36 PM IST

देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में फतेहाबाद में आयोजित होने जा रहे ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को माई भारत डिपार्टमेंट के सौजन्य से समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को हरी झंडी देंगे। इस कार्यक्रम में सात हजार लोगों के दौड़ने का लक्ष्य है। कार्यक्रम पंचायत भवन के सामने से शुरू होगा और रतिया मोड़ पर एमएम कॉलेज के पास समापन होगा। इसमें स्कूलों, कॉलेजों समेत अलग-अलग शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान बीजेपी के जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी, माई भारत विभाग से डिजिस्ट्र यूथ ऑफिसर पूनम कुमारी व एनएसएस के जिला कॉर्डिनेटर रोहताश कड़वासरा मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम 31 अक्तूबर को सुबह 7 बजे पंचायत भवन से शुरू होगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। जिलाध्यक्ष जोड़ा ने कहा कि यह क्षण हम सभी के लिए एक बड़ा अवसर है, उस पुरुषार्थ को नमन करने का, जिन्होंने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का स्वरूप दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें