फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पुनिया चिटफंड मामले में डीसी द्वारा प्रॉपर्टी अटैच करने के निर्देश से पीड़ित पक्ष में खुशी

शाहिल शर्मा Updated Wed, 26 Nov 2025 03:29 PM IST

क्षेत्र में हुए 60 करोड़ के चिटफंड घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी कर्मबीर पुनिया सहित परिवार के सदस्यों की करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अंकित भालोठिया ने बताया कि दो अधिवक्ताओं सहित करीबन 30 से अधिक लोगों के रूपए इस चिटफंड में फंसे हुए थे जिस पर उन्होंने केस की मजबूत पैरवी की। इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिनकी जमानत याचिक का भी विरोध किया गया। अब जिला उपायुक्त फतेहाबाद ने 60 करोड़ रुपये के चिट फंड घोटाले मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। लंबी जांच के बाद अब मुख्य आरोपी कर्मबीर पुनिया और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पीड़ित मन्नू सिंगला ने बताया कि लंबे समय से इस केस में वे सभी न्याय का इंतजार कर रहे थे। अब प्रशासन ने घोटाले से अर्जित अवैध कमाई का पता लगाते हुए उनकी करोड़ों की चल-अचल संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने और आरोपियों पर आर्थिक दबाव बनाने के लिए यह कार्रवाई बेहद जरूरी थी। मामले में आगे और भी संपत्तियों की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें