फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में सार्वजनिक शौचालय बंद होने से आमजन परेशान

टोहाना शहर में नगर परिषद द्वारा अनेक जगहों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया है लेकिन इन शौचालयों पर ताले लटके होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर के डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर बने शौचालय पर ताले लटके होने से इसका कोई लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। उकलाना के बूढ़ाखेड़ा से आए वेदप्रकाश ने बताया कि सरकार द्वारा लाखों की लागत से ये सार्वजनिक शौचालय बनाए है जिन पर ताले लगे होने से जनता परेशान है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। आपको बता दे कि जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई जब टोहाना में निरीक्षण के लिए आए थे तो महिला सेल्फ ग्रुप को देने की बात कहकर गए थे ताकि इनकी सम्भाल हो सके लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें