एनक्वास यानि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए राज्य स्तरीय टीम सिरसा से पहुंची। जिसमें डॉ.अमनदीप सिंह व अन्य अधिकारी शामिल रहे। अस्पताल के महिला वॉर्ड में टीम ने निरीक्षण किया तो यहां पर डिलिवरी से पहले गर्भवती को दाखिल किए जाने वाले वॉर्ड का निरीक्षण किया। यहां पर टीम को प्राइवेट नहीं मिली, जबकि हर बेड पर परदे लगे मिले। अधिकारियों ने कहा कि जब परदे हैं तो प्राइवेसी का ध्यान क्यों नहीं रखा जा रहा है। मरीज को दाखिल करने के दौरान यूरिन बैग लगाया जाए ताकि अगर तीमारदार पास नहीं हैं तो असुविधा न हो सके। टीम ने अस्पताल के रिसेप्शन, पोर्स्टमार्टम कक्ष, डायलिसियस केंद्र, लैबोरेट्री, लेबर रूम, आईपीडी, मैटरनिटी वॉर्ड, फार्मेसी, प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान रिकॉर्ड भी जांचा। इससे पहले जींद की राज्य स्तरीय टीम भी निरीक्षण कर चुकी है। दोनों टीम अगर अस्पताल का 70 से ज्यादा का स्कोर देती है तो केंद्र की टीम निरीक्षण के लिए पहुंचेगी। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने 30 जून को एनक्वास को लेकर आवेदन किया था। इससे पहले केंद्र से मार्च टीम आ चुकी है लेकिन स्कोर 61 ही रहा था।