फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दमकोरा रोड को जमालपुर से जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता, लोगों को हो रही परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 17 Nov 2025 02:09 PM IST

गांव दमकोरा से जमालपुर को जाने वाले रोड की हालत खराब होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस रोड पर बने नहर पुल की चारदिवारी भी टूट चुकी है जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इस रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को हादसा होने का भय बना हुआ है जबकि विभाग द्वारा उक्त कार्य को लेकर एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। साकाश भूटानी ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक नहरों व सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है लेकिन इस सड़क की अनदेखी की जा रही है। यह छोटे-छोटे गांवों से होकर जाने वाली सड़क बड़े-बड़े शहरों को जोड़ती है। इस रोड पर अनेक बार हादसे हो चुके है जिसमें रोडवेज बस, प्राइवेट बस पलट चुकी थी लेकिन उसके बावजूद विभाग की नींद नहीं खुली है। उन्होंने कहा कि रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है जिससे कई बार हादसा होने का भय बना रहता है। रात के समय यह टूटा हुआ पुल दिखाई नहीं देता जिसके चलते कोई भी वाहन चालक इस नहर में गिर सकता है। इस बारे में मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ अक्षय वर्मा ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर एक माह पहले एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था लेकिन अभी तक विभाग की मंजूरी नहीं मिली है जिसके चलते काम अटका हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें