फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 02:23 PM IST

सोमवार को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के द्वारा प्रदर्शन किया गया। लघु सचिवालय में किसान संगठन के लोग एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे। जहां पर एसडीएम राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के पदाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि यूरिया खाद की कमी, डीएपी की उपलब्धता, बढे़ हुए बिजली के बिल, जलभराव की दिक्कत सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज मांग पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें