फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: मेडिकल कैंप के नाम पर ऑर्थो सर्जन ने बंद की ओपीडी, इलाज के लिए भटकती रही महिला

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 10:21 PM IST

नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग मेडिकल जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर के चलते आर्थो सर्जन यानि हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल प्रशासन ने सुबह साढ़े 11 बजे ओपीडी रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया और मरीजों की जांच भी रोक दी गई। ओपीडी में आए मरीजों को चिकित्सक के कक्ष के बाहर से ही वापस लौटा दिया गया। इसके चलते उपचार के लिए आए मरीज डॉक्टर को दिखाने के लिए कर्मचारियों से अपील करते रहे लेकिन सुनवाई नहीं की गई। कर्मचारियों ने कहा कि कैंप लगा हुआ है, इसलिए ओपीडी बंद की गई है। उपचार के लिए आई योग नगर निवासी गोरा देवी ने बताया कि उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया था और हाथ में प्लास्टर बांधा गया था है। हाथ में दर्द हो रहा है डॉक्टर को दिखाने के लिए आए थे लेकिन कहा कि कल आना है। दर्द बहुत ज्यादा हो रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें