फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद की हंस मार्किट में रेहड़ी लगाने की मांग के लिए पहुंचे संचालक, ईओ ने जोड़े हाथ

फतेहाबाद की हंस मार्केट में रेहडी वालों पर प्रशासन ने की सख्ती तो नगर परिषद में इकट्ठा होकर पहुंचे। रेहडी संचालको ने कहा की हंस मार्केट में सीमा में रहकर लगने दीजिए रेहडी तो नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने रेहडी चालकों के सामने हाथ जोड़ दिए और कहा किसी भी कीमत पर नहीं लगेगी रेहडियां। फतेहाबाद की हंस मार्केट में नगर परिषद के द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद से कल भी सब्जी की रेहडियों को हटा दिया गया था। नगर परिषद की इस कार्यवाही का असर भी दिखने लगा है और अब शहर में अतिक्रमण नहीं हो रहा। शहर की सड़क खुली नजर आ रही है। रेहडी संचालक आज नगर परिषद की कार्रवाई के विरोध में फतेहाबाद नगर परिषद में पहुंचे और कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार से मुलाकात की। रेहडी संचालकों ने नगर परिषद से गुहार लगाई कि उन्हें रेहडियां लगने दी जाए। वह अपनी सीमा में रहकर रेहडी लगाएंगे। लेकिन इसको लेकर कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने रेहडी वालों के सामने हाथ जोड़ दिए और कहा कि किसी भी कीमत पर वह शहर की यातायात व्यवस्था खराब नहीं होने देंगे और हंस मार्केट मे रेहडियां नहीं लगने देंगे। जिस पर रेहटी चालकों ने अब मंडी बंद की चेतावनी दी है। देखना होगा कि आने वाले समय में रेहडी चालकों का क्या कदम रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें