जिले में नवनियुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में दिवाशीं सिगला ने आज विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दिवाशीं सिगला, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की 2022 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के मार्गदर्शन में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा साइबर अपराध और नशा तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर कठोर कार्रवाई करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।