फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो की सक्रियता तेज: 11 अगस्त को टोहाना में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे अभय चौटाला, 27 सितंबर की रैली पर फोकस

टोहाना। इंडियन नेशनल लोकदल के नेता कुणाल करण सिंह ने कहा कि पार्टी चौधरी देवीलाल की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में उतरेगी। टोहाना हलके की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष बीकर सिंह हडौली और जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष हरी सिंह डांगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने "चौधरी देवीलाल अमर रहें, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला अमर रहें, अभय सिंह चौटाला जिंदाबाद, इनेलो पार्टी जिंदाबाद, कुणाल करण सिंह जिंदाबाद" के नारे लगाए। कुणाल करण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला 11 अगस्त को सुबह 10 बजे अग्रवाल भवन टोहाना पहुंचेंगे। वे 27 सितंबर को नूंह-मेवात की धरती पर होने वाली देवीलाल जयंती रैली का न्योता देने आ रहे हैं। हर साल 25 सितंबर को मनाया जाने वाला यह कार्यक्रम इस बार 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि प्रदेश में बदलाव का संदेश होगी। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। जिला नेतृत्व ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी को मजबूत करने और बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें