संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम जिला मुख्यालय फतेहाबाद के डीपीआरसी हाल में सीधा प्रसारण दिखा जा रहा है। जहां जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम से पहले पंचायत भवन से जन-जागरूकता रैली निकाली गई। यहां से नलवा के विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व विधायक दुड़ाराम ई-रिक्शा में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री बबली और पूर्व विधायक दुड़ाराम एक ही ई रिक्शा पर सवार हुए। इससे पहले नगर परिषद से उपप्रधान सविता टुटेजा ई-रिक्शा और स्कूटी पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।