फतेहाबाद जिले के गांव मेहूवाला में आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश के आत्महत्या करने और उससे पहले बच्चों ज्योति और विनीत को स्प्रे देकर मारने की चार वीडियो बनाई गई थी। इन वीडियो ने पूरे राज खोल दिए है कि सुदेश किस तरह से अपने पति से परेशान थी। सुदेश ने वीरवार को शिकंजी में स्प्रे मिलाकर बच्चों को पीने के लिए दिया और उन्हें घर में ही बने पानी के कुंड में फेंक दिया था। फिर खुद भी स्प्रे पीकर कुंड में कूद गई। यही नहीं उसने पानी टैंक का ढक्कन भी बंद कर दिया था। वीडियो में नजर आ रहा है कि सुदेश ने बच्चों को जबरदस्ती शिकंजी में मिलाकर स्प्रे दिया था। स्प्रे पिलाने के बाद कई देर तक बच्चे चिल्लाते रहे थे। सुदेश की आखिरी वीडियो जिसमें वह खुद स्प्रे पीती नजर आ रही है उसमें वह ये भी कह रही है कि नाक में दम कियो थे अब नतीजो देखो।