फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में स्ट्रीट वेंडरों को आठ योजनाओं में शामिल करने के लिए नगर परिषद में लगा शिविर

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत मंगलवार को स्वनिधि भी स्वाभिमान भी पखवाड़ा की शुरूआत की गई। इसके तहत नगर परिषद कार्यालय में शिविर लगाया गया। इस शिविर में सरकार की अलग-अलग आठ योजनाओं में शामिल होने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद ईओ सुरेंद्र कुमार और कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने किया। शिविर में नगर परिषद अधिकारियों ने स्ट्रीट वेंडरों को बताया कि जिले में अब तक 3900 को 10 हजार, 700 को 20 हजार और 120 को 50 हजार का ऋण मिल चुका है। बैंक उन स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देता है जो समय पर भुगतान भी कर रहे है। लोन देने के मामले में प्रदेश में जिला टॉप पांच में शामिल है। शिविर में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संदीप कुमार ने वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के बारे में बताते हुए कहा कि पात्र कहीं से भी और किसी भी डिपू से राशन ले सकते है। एलडीएम कार्यालय से संजय कुमार ने पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम जन-धन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना के बारे में बताया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से स्नेहलता ने जननी सुरक्षा योजना औश्र पीएम मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि कैसे लाभ उठा सकते है। डीपीएम निकी गोयल और राकेश कुमार ने कहा ये पखवाड़ा दो दिसंबर तक चलेगा। स्ट्रीट वेंडर किसी भी योजना के बारे में जानकारी ले सकते है, इसके अलावा कोई समस्या है तो उसका भी समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें