फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने परखी फतेहाबाद पुलिस की तैयारियां

फतेहाबाद। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हमीद अख्तर ने पुलिस लाइन फतेहाबाद का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर भी मौजूद रही। इसके बाद आईजी ने पुलिस टुकड़ी की सलामी ली और जवानों के अनुशासन व कार्यकुशलता का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस की विभिन्न प्लाटूनों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक अभ्यास किया। जवानों ने आंसू गैस, केन शील्ड और अन्य दंगा-रोधी उपकरणों के इस्तेमाल का प्रदर्शन किया। आईजी ने जवानों की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और आपसी तालमेल को परखा। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयम और सूझबूझ से काम करने की जरूरत पर जोर दिया। वज्रा समेत पुलिस वाहनों का किया निरीक्षण आईजी ने दंगा-रोधी वाहन वज्रा सहित अन्य पुलिस वाहनों और सुरक्षा संसाधनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आपात स्थिति में संसाधनों की उपयोगिता और पुलिस टीमों की तैयारियों का जायजा लिया। - अधिकारियों के साथ की बैठक निरीक्षण के बाद आईजी ने पुलिस अधीक्षक और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखने, किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर समय रहते कार्रवाई करने और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी मुख्यालय दिव्वाशीं सिंगला सहित जिले के डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें