लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में होने वाली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तीन रैलियां कैंसिल कर दी गई हैं। अमित शाह द्वारा 16 मई को गुरुग्राम और 17 मई को रोहतक व करनाल में रैलियां की जानी थी। मगर फिलहाल इन रैलियों को कैंसिल कर दिया गया है। बाद में आगामी तिथि तय की जायेगी। यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दी।