फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जगजीवनपुरा मोहल्ले में किराये के घर में आग लगने से जला सामान

शहर के जगजीवनपुरा इलाके की गली नंबर 5 के एक मकान में अचानक से आग लग गई। वीरवार को दोपहर के समय यह आग लगी। जानकारी के अनुसार एक महिला ने यह मकान किराये पर ले रखा है, इस दौरान दोपहर के समय मकान में रहने वाली महिला ने घर में रखे कबाड़ को आग लगानी चाहिए, इस दौरान उसने एक लोहे के बर्तन में कबाड़ को आग लगा दी। जिसके बाद महिला घर का अन्य काम करने लग गई, इस दौरान हवा चलने के कारण चिंगारी पास में रखे सामान को लग गई। जिसके बाद घर के आंगन में रखा काफी सामान जल कर राख हो गया। इस दौरान वार्ड के पार्षद मोहन लाल नारंग ने बताया कि कुलदीप कौर नाम की महिला इस घर में किराये पर बैठी है, पति दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। दाेपहर के समय उनके पास फोन आया तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। हालांकि आग ज्यादा नहीं होने के कारण आस-पास रहने वाले लोगों ने मदद कर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फायर बिग्रेड की गाड़ी को पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिस रास्ते से फायर बिग्रेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची वह गलियां काफी तंग थी और इस दाैरान काफी संख्या में गाड़ियां खड़ी थी। वहीं गाड़ी खड़ी होने के कारण गाड़ी उस घर तक नहीं पहुंच पाई जहां पर आग लगी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें