फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे अग्निशमन कर्मचारी

अग्निशमन विभाग टोहाना के कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 8 अप्रैल से दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी जिसको लेकर फायर ऑफिसर फतेहाबाद व सरकार को अवगत करवा दिया गया है, ऐसे में दो दिन में यदि कोई आगजनी की घटना होती है तो कोई कर्मचारी काम पर नहीं जाएगा। यह जानकारी देते हुए यूनियन के प्रधान फायरमैन बलकार सिंह व बिट्टू ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 8 अप्रेल से दो दिन की हड़ताल की जाएगी। फरीदाबाद में कुछ दिन पहले हुए हादसे में दमकल विभाग के दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी जिसमें से एक पालिका रोल पर था जबकि एचके आर एन एल के तहत विभाग में कार्यरत था, सरकार द्वारा कोई भी सहायता राशि नहीं दी गई है जिसके चलते कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मदद नहीं की तो आगामी रूपरेखा प्रदेश स्तरीय कमेटी के पदाधिकारी के निर्देश अनुसार तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें